
Laal Singh Chaddha Box Office Day 9: आमिर खान को हुआ 100 करोड़ का नुकसान, इतनी है 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई
AajTak
हफ्तेभर में इस फिल्म ने किसी तरह 50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस बीच इसके कई शो कैंसिल भी हुए और अभी भी हो रहे हैं. थिएटर में 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने के लिए दर्शक नहीं जा रहे. आमिर खान का सुंदर सपना टूट चुका है. अपने 9 वें दिन भी इस फिल्म ने खराब ही कमाई की है.
आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहा है. चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आए आमिर खान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी फिल्म का यह हाल होगा. रिलीज से पहले बायकॉट ट्रेंड ने 'लाल सिंह चड्ढा' की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस पर जबरदस्त असर डाला और अब ये साल की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई है. इतना ही नहीं, 'लाल सिंह चड्ढा', आमिर की अभी तक की सबसे खराब परफॉर्म करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.
लाइगर करेगी काम तमाम
हफ्तेभर में इस फिल्म ने किसी तरह 50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस बीच इसके कई शो कैंसिल भी हुए और अभी भी हो रहे हैं. थिएटर में 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने के लिए दर्शक नहीं जा रहे. आमिर खान का सुंदर सपना टूट चुका है और इसे लेकर अब कुछ नहीं किया जा सकता. इस फिल्म के पास कमाई करने के लिए कुछ ही और दिन बचे हैं. इसके बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिल्वर स्क्रीन पर लग जाएगी और उम्मीद जताई जा रही है कि 'लाइगर' ही 'लाल सिंह चड्ढा' का खेल खत्म करेगी.
9 दिन में कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के नौंवे दिन भी 'लाल सिंह चड्ढा' रेंगती हुई ही नजर आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकट विंडो पर सन्नाट छाने की वजह से इस फिल्म ने 1 से 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रोज इस फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है. शो खाली जाने पर इसकी स्क्रीन्स को भी सिनेमा मालिकों ने दूसरी फिल्मों को देना शुरू कर दिया है.
डिजास्टर फिल्मों में हो रही गिनती

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










