
Kundarki By Election Result Live: मुस्लिम बहुल कुंदरकी में एकमात्र हिंदू प्रत्याशी 33 हजार वोट से आगे, बीजेपी ने सपा के हाजी रिजवान को पछाड़ा
AajTak
Kundarki By Poll Result Live Updates: सपा ने कुंदरकी उपचुनाव में हाजी मोहम्मद रिजवान पर दांव खेला है. इस सीट पर 2002 से सपा का कब्जा है. बीजेपी ने यहां से रामवीर ठाकुर को अपना मैदान में उतारा है. वहीं, बसपा से रफ़्तुल्लाह जान, AIMIM से हाफिज वारिस और आजाद समाज पार्टी से चांद बाबू चुनवी मैदान में हैं. आज इन सबकी किस्मत का फैसला होना है...
Kundarki By Poll Result- यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. मुरादाबाद की कुंदरकी समेत कुल 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए. आज (23 नवंबर) इन सभी 9 सीटों का चुनाव परिणाम आ रहा है. ऐसे में सबके जेहन में एक ही सवाल है, क्या समाजवादी पार्टी (सपा) के मजबूत किले 'कुंदरकी' में बीजेपी सेंध लगा पाएगी? साल 2002 से इस सीट पर सपा का कब्जा है.
आइए जानते हैं लाइव रिजल्ट...
11:40 AM- 9 राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह ठाकुर सपा प्रत्याशी से 46081 वोटों से आगे.
11:30 AM- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पारंपरिक गढ़, मुस्लिम बहुल कुंदरकी विधानसभा सीट पर एकमात्र हिंदू उम्मीदवार भाजपा के रामवीर ठाकुर 33,791 मतों से आगे चल रहे हैं.
11:05 AM- कुंदरकी में बीजेपी के रामवीर ठाकुर 30988 वोट से आगे चल रहे हैं. 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
10:40 AM- चौथे राउंड में बीजेपी के रामवीर ठाकुर 18086 वोट से आगे. बीजेपी को 20901 वोट और सपा को मिले 2815 वोट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











