
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें कब से शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Kumbh Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि साल 2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. धन, करियर, कारोबार और सेहत के मोर्चे पर आपको मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं.
सभी लोगों को नए साल का बेसब्री से इंतजार है. हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके जीवन में नई उमंगें और सुख-समृद्धि लेकर आए. कुछ लोग राशियों के आधार पर भी अपना भविष्य जानने के इच्छुक होंगे. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि साल 2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. धन, करियर, कारोबार और सेहत के मोर्चे पर आपको मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि नया साल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा.
आर्थिक साल 2023 आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. जनवरी में सूर्य के 12वें भाव में गोचर करने से खर्चों में इजाफा होगा. हालांकि दूसरे भाव में बृहस्पति के रहने से आय के साधनों से पर्याप्त धन आता रहेगा. शनि के आपकी राशि में गोचर करने के बाद आप अपने बैंक बैलेंस को ज्यादा बेहतर ढंग से मेंटेन रख पाएंगे. निवेश करने के लिए साल अनुकूल रहने वाला है.
करियर साल 2023 कुंभ राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. अगर बात करें आपके करियर की तो आप अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे. मार्च और अप्रैल के बीच नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं. मई से अगस्त के बीच कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकदा है. सितंबर से आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और फिर साल के अंत तक खूब उन्नति करेंगे.
एजुकेशन साल 2023 पढ़ाई-लिखाई के लिहाज से आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. एजुकेशन के मामले में साल की पहली तिमाही आपके लिए बेहद शानदार रहेगी. मई, जुलाई और नवंबर के महीनों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत लकी हो सकती है. इस दौरान सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है
रिलेशनशिप रिलेशनशिप के मामले में साल 2023 आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. साल की शरुआत में कुंभ राशि के जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का एहसास करेंगे. जनवरी से मार्च के उत्तरार्ध तक का समय आपके लिए बहुत उत्तम रहने वाला है. हालांकि मार्च में जब मंगल पंचम भाव में गोचर करेगा तब रिश्ते और भी तनावपूर्ण हो जाएंगे. लड़ाई-झगड़े और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपको दांपत्य जीवन में दुखों का सामना करना पड़ सकता है. जुलाई से अगस्त के बीच वैवाहिक बंधन में बंधने की शुरुआत हो सकती है.
सेहत साल 2023 में कुंभ राशि वालों को सेहत से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेना होगा. वर्ष की शुरुआत में जब शनि 12वें भाव में होगा तो आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. हालांकि 17 जून को सूर्य के मार्गी होने के बाद आपको राहत मिल सकती है. फिर मई से अगस्त के बीच बृहस्पति-राहु के योग से बने गुरु-चांडाल दोष शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










