
Krishna Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी पर आज इस आसान विधि से करें पूजा, जानें मुहूर्त, मंत्र और उपाय
AajTak
Krishna Janmashtami 2022: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल जी की पूजा की जाती है. बहुत सी जगहों पर आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन कैसे करें लड्डू गोपाल की पूजा और किन मंत्रों का करें जाप साथ ही जानें जन्माष्टमी का महाउपाय.
Krishna Janmashtami 2022: देश भर में कई जगहों पर आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. मथुरा, वृंदावन समेत भारत और साथ ही विदेशों में भी इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है. जन्माष्टमी के मौके पर बहुत सी जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है. इस दिन भगावन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार कुछ लोगों ने 18 अगस्त 2022 को मनाया. वहीं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो आज 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं. अगर आप भी आज ही जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त,और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कैसे करें.
कृष्ण जन्माष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2022 Shubh Mururat)
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 18, 2022 को रात 09 बजकर 20 मिनट से शुरू
अष्टमी तिथि समाप्त - अगस्त 19, 2022 को रात 10 बजकर 59 मिनट पर खत्म
निशिता पूजा का समय - अगस्त 20, सुबह 12 बजकर 20 मिनट से सुबह 01:बजकर 05 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र- 20 अगस्त 2022 को सुबह 1 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और 21 अगस्त 2022 को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर खत्म

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










