
Kota: थाने पहुंचा पति-पत्नी का झगड़ा, महिला बोली-बेटियों के साथ भी करता है जुल्म
Zee News
Kota News: पीड़िता का कहना हैं कि ऐसा सिर्फ उसके साथ नहीं बल्कि उसकी 3 मासूम बेटियों के साथ भी हो रहा हैं और आज से नहीं एक लंबे अर्से से हो रहा है.
Kota: कोटा से कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई है. यहां एक निर्दयी बाप और क्रूर पति अपने ही पत्नी और 3 मासूम बेटियों के साथ जुल्म करता हुआ नजर आ रहा है. मामला आपसी विवाद और घरेलू हिंसा का हैं और इस पूरे मामले में कोटा महिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. लेकिन घरेलू हिंसा का शिकार पीड़िता अपनी 3 बेटियों के साथ अपनी आपबीती लिए थाने मुकदमा दर्ज कराने पहुंची और न्याय की गुहार लगा रही है. पीड़िता का कहना हैं कि ऐसा सिर्फ उसके साथ नहीं बल्कि उसकी 3 मासूम बेटियों के साथ भी हो रहा हैं और आज से नहीं एक लंबे अर्से से हो रहा है. बहरहाल पीड़िता वीडियो फुटेज को लेकर महिला थाने पहुंची और अन्याय से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










