
Kota: कोचिंग से पढ़ाकर निकले टीचर को चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक, इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम; 'सनी देओल' के नाम से बुलाते थे स्टूडेंट्स
AajTak
Kota News:
Rajasthan News: कोटा शहर में गुरुवार को कोचिंग टीचर की चलती बाइक पर हार्ट अटैक से मौत हो गई. महावीर नगर तृतीय निवासी सौरभ सक्सेना (40) दोपहर 11:30 बजे लैंडमार्क स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ाकर घर लौट रहे थे. दादाबाड़ी चौराहे पर बाइक से गिर पड़े. राहगीरों ने संभाला. सूचना पर पुलिस और परिजनों की मदद से सौरभ को दादाबाड़ी स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन वहां मौत की पुष्टि कर डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिया.
सौरभ सक्सेना सुबह 9:00 बजे करीब कोचिंग के लिए निकले थे. करीब 11:15 बजे किसी ने फोन कर संस्थान को सौरभ को अटैक आने की जानकारी दी. लोगों ने बताया कि दादाबाड़ी चौराहे पर गणेश जी मंदिर के निकट सौरभ को बाइक चलाते समय घबराहट होने लगी तो वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दीवार के किनारे बैठ गए.
मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए सौरभ को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी. मृतक सौरभ अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था और अविवाहित था.
संस्थान में सूचना मिली तो किसी को विश्वास नहीं हुआ. स्टूडेंट्स भी हैरानी जाता रहे थे कि जो सर कुछ समय पहले पढ़ा रहे थे, अब दुनिया में नहीं रहेंगे. विश्वास करना मुश्किल था. कई स्टूडेंट्स भी अंतिम विदाई देने पहुंचे.
फैकल्टी सौरव को सनी देओल के नाम से बुलाया करते थे स्टूडेंट्स
फैकल्टी सौरभ सक्सेना के स्टूडेंट यूपी के हार्दिक सिंह ने बताया, कोचिंग में शाम 7:00 से 8:30 बजे सर हमें पढ़ाने आते थे. सौरभ सर जैसे ही क्लास में आते, सब बच्चे सनी देओल बोलकर चिल्लाने लगते. उसके बाद वह मुस्कुराते और कोई बात बच्चे बोल देते तो सर थोड़ा सीरियस दिखते और उसके बाद अचानक हंस देते. क्लास में सीरियस होकर अच्छे से पढ़ते थे और सब बच्चों के साथ हंसते-हंसाते क्लास पूरी करवा देते थे. स्टूडेंट्स के कठिन से कठिन से सवालों को सर आसानी से बोर्ड पर हल कर देते थे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











