
Komaki Ranger Launch : तस्वीरों में देखें इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, इतनी है कीमत
AajTak
Komaki Electric Vehicles ने इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger Launch कर दी है, तस्वीरों में देखें इस शानदार बाइक को और जानें इसके बारे में...
बाइकिंग के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब उनके लिए मार्केट में ऐसी मोटरसाइकिल आ गई है जो मज़ा तो क्रूजर बाइक का देगी, लेकिन उसके लिए महंगे पेट्रोल का बोझ नहीं उठाना होगा. Komaki Electric Vehicles ने इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger Launch कर दी है, तस्वीरों में देखें इस शानदार बाइक को और जानें इसके बारे में...
सिंगल चार्ज में जाए 200km से ज्यादा Komaki Ranger की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है. ये सिंगल चार्ज में 200km से अधिक दूर जाती है. इसमें 4,000 वाट की मोटर और 4kW की लिथियम आयन बैटरी है. कंपनी का दावा है कि ये देश में किसी भी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर (Electric 2-Wheeler) में सबसे बड़ी बैटरी है. इस बाइक को फुल चार्ज करने में 5 ये 6 घंटे लगेंगे.
ब्लूटूथ, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स Komaki Ranger में राइडर्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, साउंड सिस्टम, साइड स्टैंड सेंसर, मोबाइल चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, डुअल स्टोरेज बॉक्स और डुअल पैसेंजर स्टैंड जैसे कई फीचर्स मिलेंगे. इस बाइक में Bajaj Avenger की तरह स्पिलिट सीट हैं, वहीं बैक राइडर के लिए बैक रेस्ट भी दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












