
Kolkata में बारिश का 'खेला'! ममता बनर्जी का चुनाव क्षेत्र भवानीपुर पानी में डूबा
AajTak
कोलकाता के आसमान में छाये बादल बेहिसाब बरस रहे हैं. नौबत ये है कि शहर के तमाम बड़े इलाके बरसाती बाढ़ में डूब गए हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनाव क्षेत्र भवानीपुर डूबा है तो आईडी हब सॉल्ट लेक भी लबालब है. एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरने के बाद उड़ानों पर भी कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया है. बारिश ने कोलकाता पर ब्रेक लगा दिया है. सड़क पर चलना मुहाल है तो उड़ानों और ट्रेनों को भी बंद करना पड़ा है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से दमदम हवाई अड्डे पर पानी भर गया है. एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से लेकर रनवे पर पानी जमा हुआ है जिसके बाद उड़ानों को रोक दिया गया है. देखें ये एपिसोड.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











