
Koffee With Karan 7: फिल्म जानी दुश्मन की वजह से Akshay Kumar बने अमीर, खरीदा घर जिसमें रहते हैं आज
AajTak
अक्षय ने कहा कि वह पैसे कमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आए थे. वह यह नहीं देखते कि दूसरे को क्या मिल रह है. अगर उनके हाथ कोई प्रोजेक्ट आता है, जो उन्हें सही लगता है तो वह उसे कर लेते हैं. उन्होंने आगे अपनी फिल्म जानी दुश्मन से जुड़ा एक खास किस्सा भी सुनाया.
अक्षय कुमार, साउथ एक्ट्रेस समांथा प्रभु के साथ कॉफी विद करण सीजन 7 में पहुंचे. शो के नए एपिसोड में अक्षय और समांथा को मस्ती करते, करण जौहर की टांग खींचते, पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते और नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते देखा गया. इस एपिसोड में अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया था और कौन-सी फिल्म की वजह से वह अपना घर खरीद पाए थे.
नेपोटिज्म के बारे में नहीं जानते थे अक्षय
कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर ने नेपोटिज्म को लेकर सवाल अक्षय कुमार से सवाल किया. अक्षय ने बताया कि उनकी इंग्लिश बहुत अच्छी नहीं है. उन्हें पहले नेपोटिज्म का मतलब भी नहीं पता था. उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से पूछा था कि आखिर नेपोटिज्म क्या है. अक्षय ने आगे कहा कि वह पैसे कमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आए थे. वह यह नहीं देखते कि दूसरे को क्या मिल रह है. अगर उनके हाथ कोई प्रोजेक्ट आता है, जो उन्हें सही लगता है तो वह उसे कर लेते हैं.
पैसों के लिए फिल्मों में आए अक्षय
अक्षय कुमार ने कहा- मैं 5 हजार रुपये की नौकरी कर रहा था. मैंने मॉडलिंग की तो मुझे दो घंटों के काम के लिए मुझे 21 हजार रुपये मिले. मैंने सोचा यार मैं मर्शियल आर्ट्स की ट्रेनिंग देकर इतना नहीं कमा पा रहा और यहां दो घंटे के इतने पैसे मिल रहे हैं. इसके बाद मैंने ऐसे ही फिल्मों में काम करना शुरू किया. मैं नहीं देखता क्या है, मुझे फर्क नहीं पड़ता एक हीरो की फिल्म है, दो की या तीन. मैं मानता हूं कि कोई भी प्रोजेक्ट आपको थोड़ा-सा भी सही लगे तो उसे कर लेना चाहिए. मैंने तो 7 हीरो वाली फिल्म में भी काम किया है. जानी दुश्मन उसका नाम था.
जानी दुश्मन की वजह से खरीदा घर

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










