
Koffee With Karan 7: कैसे शादीशुदा जिंदगी बनेेगी बेहतर? करण जौहर के शो में वरुण ने दिए टिप्स, होगी हैरानी
AajTak
'कॉफी विद करण' के इस एपिसोड में यूं तो कई मजेदार पल थे. लेकिन एक पल वह भी आया जब वरुण धवन ने शादी और रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए दिलचस्प एडवाइस दी. एक सेगमेंट में अनिल और वरुण को कुछ लोगों की कॉल्स आईं. इन लोगों ने सेक्स लाइफ को लेकर दोनों एक्टर्स से सलाह मांगी.
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में सेलेब्स की सेक्स लाइफ को लेकर बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों एक्टर्स ने खूब मस्ती की. करियर के साथ-साथ दोनों सेलेब्स ने अपनी शादी और सेक्स लाइफ के बारे में भी खुलासे किए.
वरुण धवन ने दी सलाह
'कॉफी विद करण' के इस एपिसोड में यूं तो कई मजेदार पल थे. लेकिन एक पल वह भी आया जब वरुण धवन ने शादी और रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए दिलचस्प एडवाइस दी. एक सेगमेंट में अनिल और वरुण को कुछ लोगों की कॉल्स आईं. इन लोगों ने शादी को लेकर दोनों एक्टर्स से सलाह मांगी.
चीजें तब फनी हो गईं जब वरुण धवन से किसी ने पूछा कि शादी को स्पाइसी रखने के लिए टिप्स मांगीं. वरुण धवन ने भी अपने अंदाज में जबरदस्त रिएक्शन शख्स को दिया. उन्होंने पहले शख्स से पूछा कि क्या वह अपनी वाइफ के साथ रिलेशन बनाते हैं और कितनी बार करते हैं. इसके बाद उन्होंने कॉलर को बेहतर सेक्स लाइफ के लिए एक आयुर्वेदिक दवा लेने की हिदायत दी. वरुण ने कहा कि पैशन को दोबारा जिंदा करने के लिए शख्स और उनकी पार्टनर को बेडरूम में रोल प्ले भी आजमाना चाहिए.
मजाक में क्या बोल गए वरुण
मस्ती-मस्ती में वरुण धवन ने शख्स से कहा, 'आप करण जौहर की तरह ड्रेसअप करके अपनी वाइफ के साथ कॉफी विद करण क्यों नहीं खेलते? उनसे पूछिए कि उन्हें मिशनरी, डॉगी या हेलीकॉप्टर में से क्या पसंद है.' बाद में वरुण ने कहा, 'वैसे सीरियसली कहूं तो उन्हें यह ज्यादा बार करना चाहिए.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










