
KL Rahul Wicket Ind Vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल पहली बॉल पर OUT, फैन्स भड़के, स्टैंड्स में जश्न मनाते दिखे शाहीन अफरीदी
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल पहली बॉल पर ही आउट हो गए. 148 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहले ओवर में झटका लगा. नसीम शाह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया, इस परफॉर्मेंस पर फैन्स भड़क गए. और केएल राहुल को सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुनाई.
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में भारत की बॉलिंग यूनिट ने दमदार प्रदर्शन किया. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी में खराब शुरुआत हुई. टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल अपनी पहली बॉल पर ही आउट हो गए और बिना खाता खोले हुए चलते बने. यह टीम इंडिया की पारी की दूसरी बॉल ही थी.
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 147 का स्कोर बनाया. जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल बैटिंग करने आए. रोहित शर्मा ने पहली बॉल पर ही सिंगल लिया, लेकिन केएल राहुल अपनी पहली बॉल पर ही आउट हो गए.
If choking is an art then Kl Rahul is the artist, What a loser. pic.twitter.com/T001Tlc32P
Everyone after seeing KL Rahul's batting ##INDvsPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/AvFm5Os3hX
कोहली भी बाल-बाल बचे पाकिस्तान के नसीम शाह ने अपने पहले ओवर में भी भारतीय फैन्स की धड़कनें बढ़ा दीं. क्योंकि केएल राहुल अपनी पहली बॉल पर आउट हुए, तो उसके तुरंत बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली बैटिंग करने आए. अपनी दूसरी बॉल पर ही विराट कोहली ड्रॉप कर दिए गए, स्लिप में खड़े फखर जमान ने उनका कैच टपका दिया.
Rishabh Pant and Deepak Hooda watching KL Rahul coming back to pavellion pic.twitter.com/dV1hcnkcxO

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









