
Kisan Tak Summit: किसान तक पर होंगे UP के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, वर्ल्ड पोटेटो डे पर आलू अधिवेशन
AajTak
लखनऊ के गोमती नगर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आलू अधिवेशन का आयोजन होगा, जिसमें खेती-किसानी से लेकर कृषि विज्ञान की दुनिया के गणमान्य उपस्थित होंगे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान तक आज 'आलू अधिवेशन' आयोजित कर रहा है. 30 मई को विश्व आलू दिवस के मौके पर किसान तक इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे.
लखनऊ के गोमती नगर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आलू अधिवेशन का आयोजन होगा, जिसमें खेती-किसानी से लेकर कृषि विज्ञान की दुनिया की गणमान्य हस्तियां उपस्थित होंगी.
इस पूरे कार्यक्रम में कई पैनल परिचर्चा बैठकें होंगी और एक से बढ़कर एक सत्र आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि इसमें आलू की दुनिया के महारथियों को सम्मानित भी किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर के मरकरी ऑडिटोरियम में होगा.
इस आलू अधिवेशन में शामिल गणमान्य 30 मई सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन के साथ इस खास प्रोग्राम की शुरुआत होगी, जिसमें किसान, वैज्ञानिक, पॉलिसीमेकर्स, आंत्रप्रेन्योर आदि अपना पंजीकरण करा सकते हैं. इस दौरान सुबह 9.30 बजे स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी और दीप प्रज्ज्वलन भी होगा.
वहीं, सुबह 9.50 बजे यूपीसीएआर यानी उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह का उद्घाषण भाषण होगा जिसका टॉपिक होगा आलू इकोसिस्टम: मिट्टी से मंडी तक, आलू की चुनौतियां! इस प्रोग्राम में उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह अपना विशेष संबोधन देंगे.
पैनलिस्टी की बात करें तो इसमें डॉ. ध्रुव कुमार, प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर-सीपीआरआई, मेरठ, डॉ. कौशल कुमार नीरज, संयुक्त निदेशक, बागवानी, उत्तर प्रदेश, डॉ. तेजपाल सिंह तोमर, महाप्रबंधक - कृषि संचालन, मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हापुड़, अरविंद अग्रवाल, अध्यक्ष, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, डॉ. प्रभात कुमार, बागवानी आयुक्त, भारत सरकार और शैलेंद्र तिवारी, संस्थापक, फसल शामिल होंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









