
Kirron Kher ने जीती कैंसर से जंग, India's Got Talent के सेट पर लौटकर ऐसे किया दंग
AajTak
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया क्योंकि इस वीडियो में किरण खेर नजर आ रही हैं. किरण खेर ब्लड कैंसर से ठीक होने के बाद सेट पर लौटी हैं। एक्ट्रेस और राजनेता किरण खेर बीमारी की वजह से काफी वक्त तक काम से दूर रही. अब वो फिर से इंडियाज गॉट टैलेंट के 9वें सीजन में जज करती नजर आएंगी. इस शो का पहला एपिसोड शूट किया गया. जिसमें किरण खेर नजर आईं. उनके साथ शो की एक और जज शिल्पा शेट्टी मस्ती करती नजर आई. इस शो में मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) भी नजर आएंगे. वीडियो में शिल्पा इन्हें भी दिखाती नजर आ रही है. देखें पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.












