
Kia Sonet Facelift: हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स... 6 एयरबैग और ADAS सिस्टम! जबरदस्त अंदाज में लॉन्च हुई नई किआ सोनेट
AajTak
Kia Sonet को नए अवतार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इस एसयूवी में कंपनी ने एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाते हैं. हम यहां ग्रॉफिक्स की मदद से आपको बताएंगे कि, इस एसयूवी में क्या कुछ नया और ख़ास है.
Kia Sonet Facelift Launched: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने आज इंडियन मार्केट में अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet को नए अवतार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक... जबदरस्त फीचर्स और ADAS तकनीक से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आने वाली इस SUV को कुल 19 वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसमें 25 सेफ्टी फीचर्स, 70 कनेक्टेड फीचर्स और 15 हाई सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है.
लुक और डिज़ाइन:
नई किआ सॉनेट के लुक और डिज़ाइन की बात करें तो ये काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके बड़े LED हेडलैंप और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) के तौर पर देखने को मिल रहा है. इसके अलावा फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट्स को भी नया डिज़ाइन दिया गया है, इसमें होरिजांटल माउंटेड एलईडी फॉग लाइट्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें 16 इंच के नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स को शामिल किया है.
एसयूवी के पिछले हिस्से में बड़ा LED रियर लाइटबार दिया है, जो कि एसयूवी के दोनों C-शेप टेललाइट्स को एक दूसरे से कनेक्ट करता है. इसके अलावा रियर बंपर और रूफ माउंटेड स्पॉयलर को भी नया डिज़ाइन दिया गया है. पहले की ही तरह टेक-लाइन को जीटी और एक्स-लाइन के मुकाबले थोड़ा बेहतर ट्रीटमेंट दिया गया है.अन्य पहलुओं में ये एसयूवी देखने में पिछले मॉडल जैसी ही है. सोनेट फेसलिफ्ट 8 मोनोटोन, दो डुअल-टोन और एक मैट फिनिश पेंट शेड में उपलब्ध है, जिसमें सेल्टोस का प्यूटर ऑलिव कलर ऑप्शन में पेश की गई है.इंजन और परफॉर्मेंस:
कंपनी ने नई सॉनेट फेसलिफ्ट के इंजन मैकेनिज़्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. इसे पहले की ही तरह तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. इसका 1.2 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 83hp की पावर जेनरेट करता है जो कि केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
दूसरे ऑप्शन के तौर पर 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर युक्त टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि 120Hp की पावर जेनरेट करता है और तीसरे विकल्प के तौर पर 1.5 लीटर फोर-सिलिंडर डीजल इंजन मिलता है जो कि 116Hp की पावर जेनरेट करता है. टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और iMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसके अलावा ये दोनों इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ऑप्शन के साथ भी आते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











