
Kia Carens Recall: इस मशहूर 7-सीटर कार को लेकर आई बड़ी ख़बर! कंपनी ने वापस मंगाई 30 हजार गाड़ियां
AajTak
Kia Carens अपने सेग्मेंट में काफी मशहूर है और बाजार में ये एमपीवी मुख्य रूप से Maruti Ertiga को टक्कर देती है. इसकी कीमत 10.45 लाख रुपये से लेकर 18.90 लाख रुपये के बीच है.
Kia Carens Recalled in India: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी मशहूर 7-सीटर कार Kia Carens के 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स को वापस (Recall) मंगवाया है. कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि, इस कार के 30,297 यूनिट्स में सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते वापस मंगवाया गया है. इस रिकॉल में शामिल Kia Carens के सभी यूनिट्स की निशुल्क जांच की जाएगी और जरूरी अपडेट दिए जाएंगे.
कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रिकॉल में Kia Carens के वो मॉडल शामिल हैं, जिनका निर्माण सितंबर 2022 से लेकर फरवरी 2023 के बीच हुआ है. कंपनी ने वाहन निरीक्षण के लिए रिकॉल अभियान शुरू किया है और यदि आवश्यक हो, तो मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट भी प्रदान किया जाएगा. किआ इंडिया ने कहा कि कंपनी ब्रांड के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार वाहनों के कंपोनेंट्स की नियमित जांच करती है.
क्यों जरूरी है ये रिकॉल:
किआ इंडिया का कहना है कि, "क्लस्टर बूटिंग प्रक्रिया में किसी भी संभावित त्रुटि की जांच करने के लिए रिकॉल अभियान शुरू किया गया है, जिससे क्लस्टर ब्लैंक हो सकता है." इस अभियान के दौरान, कंपनी ग्राहकों को असुविधा कम करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतेगी. कंपनी इस स्वैच्छिक रिकॉल अभियान के बारे में अपडेट करने के लिए सीधे संबंधित वाहनों के मालिकों तक पहुंचेगी.
इसमें यह भी कहा गया है कि प्रभावित वाहनों के ग्राहकों को अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए कंपनी के अधिकृत डीलरों से संपर्क करना होगा. यानी कि यदि आप भी Kia Carens एमपीवी के मालिक हैं और आपकी कार भी उपर दिए गए समय के अनुसार निर्मित है तो आपको तत्काल अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना होगा. इसके बारे में कंपनी ग्राहकों से भी कॉल, मैसेज या ई-मेल के जरिए संपर्क कर सकती है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










