
Kharmas 2026: 15 मार्च से शुरू हो रहा है खरमास, भूलकर भी न करें ये 5 काम!
AajTak
Kharmas 2026:खरमास 2026 कब शुरू हो रहा है? 15 मार्च से 14 अप्रैल तक के इस काल में विवाह, गृह प्रवेश और नए बिजनेस जैसे शुभ कार्य क्यों वर्जित हैं? जानें खरमास के नियम, जरूरी सावधानियां और सही तिथियां.
Kharmas 2026: हिंदू मान्यताओं में 'खरमास' का समय साल का वह दौर माना जाता है, जब मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी ऊर्जा में कमी आ जाती है, जिसे हम खरमास कहते हैं. अब सवाल यह है कि इस दौरान नया घर खरीदना हो, शादी हो या बिजनेस की शुरुआत इनसे परहेज क्यों किया जाता है? मार्च 2026 में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास की आहट शुरू हो गई है. लेकिन उलझन है कि इसकी शुरुआत 14 मार्च की रात से मानी जाए या 15 मार्च की सुबह से.
खरमास 2026 की सही तारीख सूर्य 15 मार्च 2026 को सुबह 1:08 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे. कुछ लोग इसे 14 मार्च की देर रात मानकर भ्रमित हो जाते हैं, लेकिन पंचांग के हिसाब से 15 मार्च ही खरमास की शुरुआत है. यह अवधि पूरे एक महीने तक बनी रहेगी, 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9:38 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा.
खरमास में इन 5 कामों से करें परहेज ज्योतिष के अनुसार, खरमास के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य की चाल धीमी हो जाती है, जिससे उनकी सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है. इसलिए इस दौरान निम्नलिखित कार्यों से बचना चाहिए:
खरमास में शुभ कार्य क्यों वर्जित हैं? शुभ कार्यों के लिए सूर्य का मजबूत और उच्च स्थिति में होना बहुत जरूरी है. खरमास के दौरान जब सूर्य देव बृहस्पति की राशियों (धनु और मीन) में होते हैं, तो उनकी गति मंद पड़ जाती है. माना जाता है कि ऐसी स्थिति में किए गए शुभ कार्यों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता, इसलिए इस पूरे महीने को मांगलिक कार्यों के लिए अनुपयुक्त माना गया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









