
Kharmas 2026: मीन राशि में सूर्य का प्रवेश, 15 मार्च से एक माह तक मांगलिक कार्य रहेंगे बंद
AajTak
Kharmas 2026: खरमास 2026 की शुरुआत 14 मार्च मध्यरात्रि को सूर्य के मीन राशि में गोचर के साथ होगी. जानिए खरमास कब से कब तक रहेगा और इस दौरान मांगलिक कार्य क्यों नहीं किए जाते.
Kharmas 2026: मार्च के मध्य में एक बार फिर ज्योतिष के अनुसार एक खास समय शुरू होने जा रहा है. जब सूर्य अपनी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है. हिंदू पंचांग में इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता. इसलिए इस समय विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ संस्कार कुछ समय के लिए रोक दिए जाते हैं.
14 मार्च मध्यरात्रि से शुरू होगा खरमास
ज्योतिष के अनुसार भगवान सूर्य 14 मार्च, शनिवार की मध्यरात्रि को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मीन राशि में आते ही लगभग एक महीने तक चलने वाला खरमास शुरू हो जाएगा. सूर्य जब भी देव गुरु बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तब यह अवधि खरमास कहलाती है. इस दौरान शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते.
20 अप्रैल से फिर शुरू होंगे विवाह मुहूर्त
इस वर्ष दूसरा खरमास 14 मार्च की मध्यरात्रि 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा. इसके साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर अस्थायी रोक लग जाएगी. यह अवधि लगभग एक महीने तक रहेगी. इसके बाद 20 अप्रैल से फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जो 7 जुलाई तक मिलेंगे.
खरमास में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







