
Kharmas 2022: कल से शुरू होने वाला है खरमास, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ
AajTak
Sun Transit Kharmas 2022: सूर्य धनु राशि में 16 दिसंबर यानी कल प्रवेश करने जा रहे हैं. जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय को खरमास या मलमास कहते हैं. साथ ही इस समय बुधादित्य योग भी बन रहा है. आइए जानते हैं कि खरमास का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है.
Sun Transit Kharmas 2022: सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस काल को खरमास कहा जाता है. खरमास के दौरान समस्त मांगलिक कार्य बंद रहते हैं जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि. सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है जिसका प्रभाव हर जातक के जीवन पर पड़ता है. इस बार खरमास 16 दिसंबर 2022 यानी कल से शुरू होगा. धनु सक्रांति और खरमास के दिन एक विशेष योग का निर्माण हो रहा है. जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो बुधादित्य योग का निर्माण होगा. इस समय बुधादित्य योग के कारण खरमास में राशियों को विशेष फल प्रदान होगा. आइए जानते हैं कि खरमास का सभी राशियों कैसा प्रभाव पड़ेगा.
1. मेष
खरमास के समय मेष राशि वालों के नवम भाग में बुधादित्य योग बन रहा है. जिससे इस समय इनको विशेष फल प्रदान होंगे. मेष राशि के जातकों की कुंडली में इस समय धन के योग बनेंगे. हर कार्य में पिता का समर्थन प्राप्त होगा. लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.
2. वृषभ
वृषभ राशि वालों के अष्टम भाव में बुधादित्य योग बन रहा है. अष्टम भाव को आयु का भाव भी कहा जाता है और रहस्य का भाव भी कहा जाता है. वहीं इसको पैतृक संपत्ति का भाव भी कहा जाता है. वृषभ राशि के जातकों को इस समय पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन रही है. इस समय धन के नए के योग भी बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा. लेकिन सेहत का इस समय खास ख्याल रखें.
3. मिथुन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










