
Kharmas 2021: कल से लग रहा खरमास, एक महीने भूलकर भी ना करें ये 5 काम!
AajTak
Malmas 2021: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानि कल 15 दिसंबर 2021 से मलमास या खरमास शुरू हो रहा है, जो नए साल 2022 में 14 जनवरी पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब नवग्रह के राजा भगवान सूर्य बृहस्पति की राशि मीन और धनु में गोचर करते हैं तब-तब खरमास लगता है. हिन्दू धर्म में खरमास के दौरान हर तरह के मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं.
Malmas/Kharmas 2021: हिन्दू परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है. फिर चाहे शादी हो, मुंडन, सगाई या फिर गृह प्रवेश जैसे अन्य शुभ कार्य. वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती हैं जब इन शुभ कार्यों को करने की मनाही की जाती है. ऐसा ही महीना है मलमास या खरमास, जिसमें एक महीने तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. खरमास की शुरुआत कल यानी 16 दिसंबर दिन गुरुवार से हो रही है. मलमास नए साल 2022 में 14 जनवरी पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि तक रहेगा. इस महीने विशेष तौर पर कुछ कामों को करने की मनाही है. आइये जानते हैं इनके बारे में...

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











