
Kharmaas 2023: कब से शुरू होने जा रहे हैं खरमास? जानें इस समय किन कार्यों पर लगेगी रोक
AajTak
Kharmaas 2023: सनातन धर्म में खरमास को शुभ कार्य करने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है. इसलिए, इस दौरान कई प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इस साल खरमास 16 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी 2024 तक चलेंगे. खरमास 1 महीना का रहता है.
Kharmaas 2023 kab hai: इस बार खरमास 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहे हैं और इनका समापन 15 जनवरी 2024 मकर संक्रांति के दिन होगा. यानी कि जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे उस दिन खरमास का अंत होगा. खरमास के महीने में विवाह, गृह प्रवेश, घर बनाने जैसे नव निर्माण, प्रतिष्ठान, मुंडन या छेदन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. ऐसे में आपको कोई भी मांगलिक कार्य करना है तो उसे 15 दिसंबर यानी कल तक निपटा लें. खरमास के दौरान सूर्य ग्रह बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं जिसे धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है.
खरमास में क्यों बंद हो जाते हैं मांगलिक कार्य (Why auspicious works stop during Kharmaas)
जब सूर्य देव बृहस्पति राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका बल कमजोर हो जाता है. इस कारण से इस समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. साल में दो बार खरमास लगता है. एक बार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं. 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे.
खरमास का समय (Kharmaas 2023 date time)
खरमास 16 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक रहेगा. खरमास 16 दिसंबर को शाम 3 बजकर 58 मिनट से लग जाएंगे. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि से निकल धनु में प्रवेश करेंगे.
खरमास में इन कार्यों पर लग जाती है रोक (kharmaas donts)

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










