
Khabrein Superfast: इजरायल-हमास जंग का 21वां दिन, किस नतीजे की ओर बढ़ रहा ये युद्ध? देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
आज इजरायल-हमास युद्ध का 21वां दिन है. इजरायल डिफेंस फोर्स का कहना है कि गाजा पट्टी में एक हमले में हमास के खुफिया विभाग के उप प्रमुख शादी बरूद को मार गिराया है. आईडीएफ ने शादी बारूद पर हमास नेता याह्या सिनवार के साथ मिलकर 7 अक्टूबर को हुए हमले की योजना बनाने का आरोप लगाया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











