
Kerala Weather: केरल में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू, IMD ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल के पथानामथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में 21 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, केरल के पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
केरल के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने केरल के पथानामथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, अलाप्पुझा में आईएमडी द्वारा जारी किया गया रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में 21 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. केरल के पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजधानी तिरुवनंतपुरम में पिछले 48 घंटों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है. कोझिकोड में पिछले 24 घंटों में 116 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, कोच्चि, पुनालुर और अलाप्पुझा में भी पिछले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश हुई है. मौसम की गतिविधियां अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगी. हालांकि, अलग-अलग हिस्सों में यह रुक-रुक कर होंगी.
तिरुवनंतपुरम का मौसम
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 24 मई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. उसके बाद तिरुवनंतपुरम में मध्यम बारिश के आसार हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते तिरुवनंतपुरम का अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले तीन दिनों में केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अलापुझा, कोल्लम, वर्कला, पुनालुर और तिरुवनंतपुरम सहित दक्षिणी हिस्सों में बारिश की तीव्रता अधिक होगी. उत्तरी भागों में भी मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम तेज हो जाएगा और समुद्र तट के समानांतर उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ेगा. इसके अलावा राज्य के अंदरुनी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां हल्की हो जाएंगी. हालांकि, समुद्र तट पर व्यापक रूप से भारी वर्षा जारी रहेगी. वहीं, कासरगोड, कुडुलु, कन्नूर, कोझिकोड, गुरुवयूर, कोच्चि, माहे, अलाप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में 23 से 26 मई के बीच मध्यम से भारी वर्षा जारी रहेगी. तब तक मॉनसून की शुरुआत करीब आ जाएगी और एक छोटे ब्रेक के बाद गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं.
केरल की मौसमी गतिविधियां

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











