
Kerala: रेप पीड़िता के साथ बदसलूकी करने वाला ASI निलंबित
AajTak
केरल के वायनाड में नाबालिग रेप पीड़िता ने अंबालावेल एएसआई टीजी बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि जब पुलिस उसे बलात्कार के एक मामले में सबूत इकट्ठा करने के लिए ऊटी ले जा रही थी तभी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया था. इसी मामले में एएसआई को निलंबित कर दिया गया है.
वायनाड में नाबालिग रेप पीड़िता के साथ बदसलूकी करने के आरोप में एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है.
नाबालिग रेप पीड़िता ने अंबालावेल एएसआई टीजी बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि जब पुलिस उसे बलात्कार के एक मामले में सबूत इकट्ठा करने के लिए ऊटी ले जा रही थी तभी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया था.
इस पर वायनाड पुलिस ने उसकी शिकायत की जांच कराई. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को इसकी रिपोर्ट सौंपी गई. रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी ने टीजी बाबू को निलंबित करने का आदेश दिया है.
(रिपोर्ट- शिबि)
रेप के आरोपी MLA पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई
उधर, अक्टूबर महीने में कांग्रेस ने रेप के आरोपों में घिरे विधायक एल्धोस कुन्नपिल्ली पर कार्रवाई की थी. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने पेरुम्बवूर के विधायक एल्धोस कुन्नापिल्ली को पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) और डीसीसी (डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी) की सदस्यता से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के पीछे बताया गया कि विधायक द्वारा दिए गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









