
KCR की सरकार ने छोड़ा 6.70 लाख करोड़ का कर्ज, तेलंगाना की नई सरकार के पास रोजाना के खर्च के पैसे भी नहीं
AajTak
तेलंगाना में कांग्रेस की नई सरकार को कई वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्तीय स्थिति पर राज्य के उममुख्यमंत्री व सरकार वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने एक श्वेत पत्र पेश किया और बताया कि राज्य के पास दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं है.
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बुधवार को विधानसभा में राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एक श्वेत पत्र पेश किया और बताया कि राज्य के पास दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं है. श्वेत पत्र के अनुसार, 2014-15 में राज्य का कुल कर्ज 72,658 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 6,71,757 करोड़ रुपये हो गया है. श्वेत पत्र के अनुसार, पिछले 10 वर्षों के दौरान खर्च किए गए धन के अनुपात में कोई ठोस राजकोषीय संपत्ति नहीं बनाई गई.
केसीआर ने छोड़ा कर्ज
विक्रमार्क ने बढ़ते कर्ज के लिए पिछले 10 वर्षों के दौरान पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार की वित्तीय अनुशासनहीनता को जिम्मेदार ठहराया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पर्याप्त पैसा खर्च करने में सक्षम नहीं है, जहां कुल व्यय के अनुपात के रूप में बजटीय राशि देश में सबसे कम है.
उन्होंने कहा, 'उपरोक्त तथ्यों का गहनता से विश्लेषण किया गया तो पता चला कि तेलंगाना, जो 2014 में राजस्व अधिशेष वाला राज्य था और देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, अब कर्ज संकट का सामना कर रहा है.'
42 पन्नों का श्वेत पत्र किया जारी
विक्रमार्क ने तेलंगाना के वित्त पर संक्षिप्त चर्चा शुरू करने के लिए 42 पन्नों का श्वेत पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह राज्य के लोगों को के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन बीआरएस सरकार के तहत पिछले 10 दिनों की "आर्थिक अराजकता" और "गलतियों" के बारे में सूचित करे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







