
KCC Rules: करोड़ों किसानों की मौज... KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!
AajTak
किसान क्रेडिट कार्ड का नया फ्रेमवर्क आने जा रहा है. आरबीआई ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत लोन अमाउंट से लेकर रिपेमेंट करने का टाइम बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा भी दो बड़े बदलाव हो सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में बड़े में बड़े बदलाव की तैयारी की है. RBI ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत किसानों के लिए कवरेज का विस्तार करना, लोन की लिमिट और केसीसी के संचालन में सुधार करना शामिल है.
6 फरवरी को जारी अपने नोटिफिकेशन में आरबीआई ने कहा कि वह जल्द ही संशोधित गाइडलाइन जारी करेगा, ताकि किसानों और एग्री सेक्टर में उभरती आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. आरबीआई चाहता है कि तीन दशक पुराने इस योजना के ढांचे का आधुनिकरण किया जाए, जिसे मूल रूप से किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय पर और पर्याप्त लोन की सुविधा दी जा सके.
कितने फीसदी ब्याज पर लोन KCC के तहत किसानों को अभी रियायती दर पर लोन दी जाती है, जिसमें भारत सरकार 2% की ब्याज सब्सिडी और 3% का तुरंत रिपेमेंट्स सब्सिडी देती है, जिससे ब्याज दर प्रभावी रूप से घटकर 4 प्रतिशत प्रति साल हो जाता है. पिछले कुछ वर्षों में, किसान क्रेडिट कार्ड योजना का विस्तार किया गया है और इसमें कृषि से संबंधित और गैर-कृषि गतिविधियों के लिए निवेश लोन भी शामिल किया गया है.
2004 में इसका विस्तार किया गया और बाद में 2012 में इसकी समीक्षा की गई ताकि प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके और इलेक्ट्रॉनिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जा सकें. योजना में दिशानिर्देश दिए गए हैं, लेकिन बैंकों को संस्थागत और स्थान विशेष आवश्यकताओं के आधार पर छूट दी गई है.
4 बड़े बदलाव क्या होने जा रहे हैं?
आरबीआई ने मांगी प्रतिक्रिया RBI ने कमर्शियल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और ग्रामीण बैंकों के लिए यह गाइडलाइन जारी की है और विनियमित संस्थाओं, किसानों और अन्य हितधारकों से प्रतिक्रिया मांगी है. यह प्रतिक्रियाएं 6 मार्च, 2026 को या उससे पहले आरबीआई की वेबसाइट पर 'कनेक्ट 2 रेगुलेट' के जरिए या ईमेल से भेजी जा सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









