
KBC में हॉट सीट पर अमिताभ, पत्नी जया बच्चन के सवाल पर फंसे, नहीं मिला कोई ऑप्शन, दे पाएंगे जवाब?
AajTak
केबीसी का 11 अक्टूबर का एपिसोड काफी स्पेशल होगा. शो में बिग बी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाएगा. नजारा और भी अद्भुत होगा क्योंकि यहां होस्ट की कुर्सी पर जया बच्चन बैठी हैं और हॉटसीट पर बैठे हैं अमिताभ और अभिषेक. जया ने अमिताभ से तीखे सवाल पूछे. एक सवाल ऐसा है जिसने बिग बी को क्लूलेस कर दिया.
अमिताभ बच्चन को गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स से मुश्किल सवाल पूछते तो कई दफा देखा होगा. मगर क्या आपने कभी अमिताभ की धर्म पत्नी जया बच्चन को केबीसी की होस्ट कुर्सी पर बैठे देखा है? नहीं ना. केबीसी के अपकमिंग एपिसोड में आप ऐसा होते हुए देख पाएंगे.
अमिताभ बच्चन से पत्नी जया ने पूछे सवाल
केबीसी का 11 अक्टूबर का एपिसोड काफी स्पेशल होगा. क्योंकि सबके चहेते अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं. इसी मौके पर गेम शो में बिग बी का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा. अमिताभ बच्चन को शो में सरप्राइज करने आए हैं उनके लाडले बेटे अभिषेक बच्चन और पत्नी जया बच्चन. नजारा और भी अद्भुत इसलिए होगा क्योंकि यहां होस्ट की कुर्सी पर जया बच्चन बैठी हैं और हॉटसीट पर बैठे हैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक. जया बच्चन ने शो में अमिताभ से तीखे सवाल पूछे. अब एक सवाल तो ऐसा है जिसने बिग बी को क्लूलेस कर दिया.
जया बच्चन के मुश्किल सवाल का जवाब दे पाएंगे अमिताभ?
सबसे मजेदार बात ये रही कि जया बच्चन ने बिग बी को ऑप्शन भी नहीं दिए. इस पेचीदा सवाल को सुनकर एक्टर के एक्सप्रेशंस पूरी तरह बदल जाते हैं. जैसा कि आप प्रोमो में देख सकते हैं जया बच्चन सवाल करती हैं- अगर हम दोनों किसी आईलैंड में फैंस जाते हैं तो आप वहां से कौन ही तीन चीजें लेंगे. अभिषेक मस्ती करते हुए कहते हैं- पहले लाइफ बोट लेना ताकि आप भाग सको वहां से. अभिषेक की बात सुनकर जया बच्चन हंस पड़ती हैं.
बिग बी पत्नी से ऑप्शन मांगते हैं. इसके जवाब में जया कहती हैं- आप बताइएं, इसमें कोई ऑप्शन नहीं है. पत्नी की ये बात सुन अमिताभ के चेहरे के हाव भाव बदल जाते हैं. तब जया बच्चन बोलती हैं- फंसे. अब जया बच्चन के मुश्किल सवाल का अमिताभ बच्चन क्या जवाब देते हैं ये देखना काफी मजेदार होने वाला है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










