
Kashmiri बच्ची की Cute Complaint का असर: Online Classes का टाइम फिक्स, छोटे बच्चों को Homework नहीं
Zee News
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने शिक्षा विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है. उन्होंने बताया है कि बच्ची की क्यूट अपील को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं, जिन्हें राज्य के सभी स्कूलों को मानना होगा.
श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से एक छह साल की कश्मीरी बच्ची (Kashmiri Girl) ने ज्यादा होमवर्क मिलने की शिकायत की थी. बच्ची ने भावुक अपील करते हुए कहा था कि छोटे बच्चों को ज्यादा काम नहीं दिया जाना चाहिए. उसकी इस अपील पर शिक्षा विभाग ने अमल कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) के टाइमिंग और होमवर्क का जिक्र है, The school education department has decided to limit daily online classes for a maximum one and half hours for class 1 to 8, spread across two sessions. For class 9 to 12 online synchronous learning will not be more than 3 hours. छह साल की बच्ची कोरोना काल में लंबी ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) और शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले होमवर्क से तंग आ गई है, इसलिए उसने PM मोदी से भावुक अपील की थी. बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने ट्वीट करते हुए कहा था कि स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









