
Kashmere Gate metro station: दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर कैशलेस पार्किंग की शुरुआत
AajTak
Kashmere gate metro station parking: दो-पहिया वाहन डीएमआरसी का स्मार्ट कार्ड स्वाइप करने के बाद ही प्रवेश पा सकेंगे. स्मार्ट कार्ड स्वाइप का इस्तेमाल केवल प्रवेश या निकासी का समय दर्ज करने तथा किराये की गणना के लिए ही किया जाएगा.
दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर देश की पहली फास्टटैग और यूपीआई आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा की शुरुआत की गई. मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन (MMI) की पहल के रूप में स्टेशन पर ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा के लिए डेडीकेटेड इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (IPT) लेन का उद्घाटन भी किया गया. इस व्यवस्था से लोगों को काफी सहूलियत होगी.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










