
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बनेगा लाभ-उन्नति मुहूर्त, जानें क्या रहेगा चंद्रोदय का समय
AajTak
Karwa Chauth 2025: इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त संयोग के साथ कई अन्य योगों का निर्माण होने जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि चंद्रमा की पूजा का क्या मुहूर्त रहेगा.
Karwa Chauth 2025: 2 दिन बाद यानी 10 अक्टूबर को सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्योहार आने वाला है- करवा चौथ. करवा चौथ को करक चतुर्थी या कराका चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. मुख्यत: यह पर्व उत्तर भारत में सभी राज्यों में मनाया जाता है. इस पवित्र दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है.
इस साल करवा चौथ का व्रत बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर लाभ उन्नति मुहूर्त, सिद्धि योग और शिववास योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा, इस दिन शुक्रादित्य योग का संयोग भी बनेगा.
करवा चौथ का पूजन मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Date and Pujan Muhurat)
करवा चौथ की तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर, रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 10 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर होगा. ऐसे में 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पूजन मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2025 Moon Rising Timing)
इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा. वहीं, दिल्ली और एनसीआर में भी चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 13 मिनट ही रहेगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











