
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर आज बनेंगे ये शुभ संयोग, करें इन 5 नियमों का पालन
AajTak
Karwa Chauth 2024: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रोदय के बाद पूजा कर अपना व्रत खोलती हैं.
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. 20 अक्टूबर यानी आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए रखती हैं. पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का दिन बहुत ही विशेष माना जा रहा है. क्योंकि इस बार करवा चौथ के दिन काफी सारे शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. साथ ही ज्योतिषियों के मुताबिक, करवा चौथ के दिन कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं.
करवा चौथ के नियम (Karwa Chauth Niyam)
1. मुख पूर्व दिशा की ओर
करवा चौथ की शाम को पूजा करते समय मुख पूर्व दिशा की ओर हो. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि करवा माता की तस्वीर आपके सामने हो और चेहरा पूर्व दिशा की ओर हो.
2. करें इनकी पूजा
जब आप करवा माता का पूजन करें तो उसके साथ भगवान गणेश का पूजन भी अवश्य करें. क्योंकि भगवान गणेश की पूजा प्रथम कर लेने से सभी तरह के विघ्न बाधाएं दूर होते हैं. इस दिन करवा माता के साथ चंद्रमा की पूजा का भी विधान है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










