
Karnataka Rape Case: रेप करने से पहले महिला यात्री के साथ ली सेल्फी, कैब ड्राइवर की करतूत जान पुलिस भी हैरान
Zee News
कर्नाटक रेप केस (Karnataka Rape Case) के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल छीन लिया था, इस मोबाइल में पुलिस को कैब ड्राइवर की पीड़िता के साथ सेल्फी मिली है.
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर द्वारा एक महिला यात्री के साथ रेप केस (Rape Case) की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से पीड़िता के साथ एक सेल्फी मिली है. जीवन बीमा नगर पुलिस ने मामले के सिलसिले में बुधवार को केआर पुरम के पास अवलाहल्ली निवासी कैब ड्राइवर देवराज उर्फ देवराजुलु को गिरफ्तार किया था. आरोपी मूल रूप से आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) का रहने वाला है.
घटना बुधवार तड़के की है. घटना के बाद जब पीड़िता कैब से बाहर निकली तो उसने अपना बैग और ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया था. ये मोबाइल पीड़िता ने पुलिस को सौंप दिया. आरोपी के मोबाइल में सेल्फी फोटो देखकर पुलिस हैरान है. आरोपी ने अपराध करने से पहले पीड़िता के साथ सेल्फी ली थी, पीड़िता इस दौरान सो रही थी. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बुधवार तड़के 3.20 बजे अपने दोस्त के घर से कैब बुक की थी. वह तड़के 3.40 बजे अपने घर पहुंची. हालांकि, वह सो रही थी और उसे पता ही नहीं चला कि वह वास्तव में अपने घर पहुंच गई है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








