
Kareena Kapoor ने इस खास शख्स के बर्थडे पर शेयर की उनकी बचपन की फोटो, क्या आपने पहचाना?
AajTak
करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा के बर्थडे पर उनकी बचपन की फोटो शेयर कर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. उन्होंने करिश्मा को विश करते हुए कहा कि ये फोटो उनकी फेवरेट है.
बॉलीवुड में अपने अभिनय और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके बर्थडे को खास कैसे बनाना है, ये उनकी बहन करीना कपूर खान अच्छी तरह जानती हैं. इस ओकेजन को देखते हुए करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा की बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
करीना ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा की बचपन की मोनोक्रोम फोटो शेयर कर लिखा- ''हमारे परिवार की शान...तुम्हारी ये फोटो मेरी फेवरेट है. आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे टू आवर लोलो...बेस्ट सिस्टर एवर.'' करिश्मा की ये क्यूट और स्माइलिंग फोटो शेयर कर करीना ने करिश्मा के बचपन की दिनों की याद दिला दी है. मानना पड़ेगा लोलो (करिश्मा) बचपन में बेहद प्यारी थीं. इस पोस्ट पर अमृता अरोड़ा, नेहा धूपिया, जोया अख्तर, सबा पटौदी, दीया मिर्जा समेत फैंस ने करिश्मा को विश किया है.
किस इस वजह से टूट रहा है सुष्मिता सेन के भाई-भाभी का रिश्ता, Charu Asopa ने दिया हिंट!
कैसी है करीना-करिश्मा की बॉन्डिंग?
करीना और करिश्मा के बॉन्डिंग की बात करें तो दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं. वे सिर्फ बहनें ही नहीं बल्कि बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं. फैमिली पार्टीज हो या फ्रेंड्स गेट टुगेदर, दोनों बहनें हमेशा साथ पहुंचती हैं. वैसे करीना इन दिनों इंग्लैंड में परिवार के साथ वेकेशन पर हैं.
Aftab Shivdasani Birthday: तीन हफ्ते का प्यार, फिर शादी, दिलचस्प है आफताब शिवदासानी की लव स्टोरी

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










