
Kapil Sharma के सपोर्ट में अर्चना पूरन सिंह, शेयर किया The Kashmir Files पर अनुपम खेर का बयान
AajTak
वीडियो में अनुपम खेर, द कपिल शर्मा शो के सपोर्ट में सफाई देते नजर आए. उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा ने फिल्म रिलीज से दो महीने उन्हें शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए इनवाइट किया था. द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन के इस बयान को अर्चना पूरन सिंह ने भी री-शेयर किया है.
कपिल शर्मा शो को लेकर पिछले कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है. वजह कुछ और नहीं बल्कि अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन है. दरअसल, द कपिल शर्मा शो में लगभग सभी फिल्मों का प्रमोशन किया जाता है. लेकिन द कश्मीर फाइल्स को शो में जगह नहीं मिलने के कारण, लोग बेहद रोष में थे.
कईयों का कहना था कि कपिल ने द कश्मीर फाइल्स को राजनीतिक वजह से प्रमोट नहीं किया है. हालांकि अब अनुपम खेर ने खुद इसकी सच्चाई बताई है. अनुपम के इंटरव्यू के बाद अब कपिल शर्मा की कलीग और द कपिल शर्मा शो के गेस्ट जज अर्चना पूरन सिंह ने इसे रिपोस्ट किया है. इस पोस्ट में कपिल ने लिखा- '@anupamkher पाजी थैंक्यू, मुझपर लगे सभी झूठे आरोपों पर सफाई देने के लिए. और उन सभी दोस्तों का भी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी, खुश रहिए, मुस्कुराते रहिए...'
अर्चना पूरन सिंह शो का सबसे अहम हिस्सा हैं. उन्होंने हमेशा से ही कपिल का सपोर्ट किया है. शो में कपिल के साथ अर्चना की मस्ती बेहद पसंद की जाती है.
Sidhu हारे तो होने लगी Archana Puran Singh की चर्चा, आपने देखा है अर्चना पूरन का आलीशान बंगला
क्यों अनुपम ने शो में जाना ठीक नहीं समझा?
वीडियो में अनुपम खेर, द कपिल शर्मा शो के सपोर्ट में सफाई देते नजर आए. उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा ने फिल्म रिलीज से दो महीने उन्हें शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए इनवाइट किया था. लेकिन द कश्मीर फाइल्स एक गंभीर मुद्दा है जो द कपिल शर्मा शो जैसे कॉमेडी प्लेटफॉर्म के लिए सही नहीं रहता, ये सोचकर अनुपम ने शो में शिरकत करना मुनासिब नहीं समझा. अनुपम के इस बयान ने कपिल के विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










