
Kanwar Yatra 2022: कब और कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत? शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त भी जानें
AajTak
श्रावण मास में कांवड़ के पवित्र जल से शिव के भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति का आशीर्वाद पाते हैं. सनातन धर्म में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि कांवड़ उठाने वाले की हर मनोकामना शीघ्र पूरी कर देते हैं.
सावन के शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है. शिव मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं. श्रावण मास में कांवड़ के पवित्र जल से शिव के भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति का आशीर्वाद पाते हैं. सनातन धर्म में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि कांवड़ उठाने वाले की हर मनोकामना शीघ्र पूरी कर देते हैं. आइए आज आपको कांवड़ का महत्व और शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मुहूर्त बताते हैं.
कांवड़ और इसका महत्व कांवड़ में जल भरकर शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाने की परंपरा होती है. सावन में भगवान शिव ने विषपान किया था. उस विष की ज्वाला को शांत करने के लिए भक्त भगवान को जल अर्पित करते हैं. कांवड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से तमाम समस्याएं दूर होती हैं. कहते हैं कि सावन में भगवान शिव को नियमानुसार जल अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है. शिवरात्रि पर कांवड़ में लाए गंगाजल से भगवान शंकर का जलाभिषेक करने से 1000 गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है.
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त सावन के महीने में मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाएगी. यानी भगवान शंकर के जलाभिषेक 26 जुलाई को होगा. इस दिन महादेव को जल चढ़ाने का समय शाम 7.23 से रात 9.27 तक रहेगा. भगवान शंकर के जलाभिषेक का 2 घंटे से ज्यादा का शुभ मुहूर्त है. शास्त्रीय मान्यता तो यही है कि शिवरात्रि पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने से साधक को भगवान शंकर की कृपा अति शीघ्र मिल जाती है.
कांवड़ का इतिहास कांवड़ यात्रा के विषय में मान्यता यही कहती है कि सृष्टि में सबसे पहली कांवड़ यात्रा त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने की थी. श्रवण कुमार माता-पिता की इच्छा की पूर्ति के लिए कांवड़ लाए थे. श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए ले गए और फिर वहां से लौटते वक्त अपने साथ में गंगाजल भी लेकर आए. इसी गंगाजल से उन्होंने अपने माता-पिता द्वारा शिवलिंग पर अभिषेक करवाया. तभी से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










