
Kanpur कोर्ट से अपनी सजा की फाइल लेकर कहां भागे मिनिस्टर राकेश सचान? गार्ड्स और नौकरों ने बताया सच!
AajTak
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान के खिलाफ अपनी सजा की फाइल लेकर कोर्ट से भागने का गंभीर आरोप लगा है. चर्चा में आने के बाद मंत्री सचान शनिवार दोपहर बाद से किसी के संपर्क में नहीं हैं. इसको लेकर Aajtak मिनिस्टर की लखनऊ स्थित सरकारी कोठी पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया.
कानपुर कोर्ट से सजा के आदेश की फाइल लेकर भागने के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान चर्चा में हैं. वह शनिवार दोपहर बाद से किसी के संपर्क में नहीं हैं. सूबे की राजधानी लखनऊ में उनकी सरकारी कोठी है तो कानपुर में उनका आवास है. लेकिन उनके लोग मंत्री जी के बारे में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं.
रविवार सुबह करीब 9:00 बजे Aajtak मंत्री के लखनऊ स्थित सरकारी कोठी में पहुंचा, तो वहां मौजूद कर्मचारी गिरधारी ने बताया कि साहब पिछले दो से 3 दिन से आवास पर नहीं आए हैं. हालांकि, उसने यह भी बताया कि मंत्री रोज सुबह यहां जनता दरबार लगाते हैं.
वहीं, देखा गया कि मंत्री के सरकारी आवास पर दो पोस्टर लगे हुए हैं, जिनमें लिखा है- जनता से मिलने का समय सुबह 9:00 से सुबह 11:00. जबकि आज (रविवार) सुबह 9:15 का समय है. लेकिन आवास में न जनता है, न दरबार और न ही मंत्री.
Aajtak ने जब तहकीकात करते हुए सरकारी कोठी के दूसरे छोर पर बने गेट पर मौजूद गार्ड रामयश यादव से बात की तो वह बार-बार गेट बंद करते और खोलते नजर आए, और बताया कि मंत्री साहब 3-4 दिन से यहां नहीं हैं. जब हमने कोर्ट केस के बारे में जानकारी चाही, तो उसने कहा कि हम सभी ने आज सुबह अखबार में यह खबर पढ़ी है और उसके बाद ही हमें पता चला. हालांकि, घर के अंदर मंत्री के कुछ परिजन नजर आए, जो कैमरा देखने के बाद अंदर चले गए.
इसके बाद Aajtak ने मंत्री राकेश सचान को कॉल किया. इस बार उन्होंने कॉल रिसीव किया और बताया, 'मैं इस वक्त कानपुर के आवास में हूं और दोपहर में ही मिल सकता हूं.' मंत्री सचान ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे सीएम योगी से इसी मसले पर उनकी बात होनी है और उसके बाद उन्हें लखनऊ भी बुलाया जा सकता है. इस बातचीत के दौरान राकेश सचान ने मीडिया पर दोषारोपण करते हुए कहा कि आप लोगों का जो मन कर रहा है, वही चला रहे हो.
जानिए क्या है पूरा मामला उत्तर प्रदेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग मंत्री अवैध असलहा के एक पुराने मामले में शनिवार को दोषी करार दिए गए. इसके बाद अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट -3 कोर्ट सजा सुनाती, उससे पहले ही मंत्री अपने वकील की मदद से सजा के आदेश की मूल प्रति लेकर फरार हो गए. अब कोर्ट की रीडर ने मंत्री पर एफआईआर के लिए कोतवाली में तहरीर दी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











