
Kangana Ranaut Net Worth: कंगना रनौत की कमाई... कई एक्टर भी आसपास नहीं, अब मंडी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!
AajTak
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीतिक दुनिया में कदम रखा है. आइए जानते हैं कि वो कितनी अमीर (Kangana Ranaut Net Worth) हैं और एक मूवी के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं.
बॉलीवुड में अपने किरदार से प्रभावित करने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब अपना राजनीतिक करियर शुरू करने जा रही हैं. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है. कंगना का राजनीति में आना कोई बहुत बड़ा सरप्राइज नहीं है. वे अक्सर अपने राजनीतिक विचार रखती रही हैं. पिछले साल नवंबर में ही इन्होंने पॉलिटिक्स में आने का संकेत दिया था.
अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वालीं कंगना को बॉलीवुड की क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने 2006 में अनुराग बासु की फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में एंट्री ली थीं. कंगना ने करियर के दौरान लम्हे, फैशन, राज 2, वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई, क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका और पंगा जैसी कई मशहूर फिल्में की हैं. आइए जानते हैं राजनीतिक दुनिया में कदम रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कितनी अमीर (Kangana Ranaut Net Worth) हैं और एक मूवी के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं.
पॉलिटिक्स पर खुलकर विचार रखने वाली कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में हुआ था. उनकी मां एक स्कूल टीचर हैं और उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं. इनका परिवार पहले से ही राजनीति से जुड़ा रहा है. इनके परदादा सरजू सिंह रनौत विधायक थे. हालांकि इनके बाद कोई राजनीति में सक्रिय नहीं रहा. कंगना चंडीगढ़ से पढ़ी हैं. परिवार कंगना को डॉक्टर बनाना चाहता था, लेकिन कंगना ने AIPMT (अब NEET) का एग्जाम नहीं दिया.
बॉलीवुड में एंट्री
कंगना अपने लाइफ में कुछ अलग करना चाहती थीं. इसी की हसरत लिए वो 16 साल की उम्र में ही घर से भाग गईं. शुरुआत में तो उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया और बिना गॉडफादर के अपनी एक पहचान बनाई. आज ये एक मूवी करने के लिए कई एक्ट्रेस से भी ज्यादा फीस लेती हैं.
कितनी अमीर हैं कंगना

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










