
Kangana Ranaut ने क्यों अटेंड की Salman Khan की ईद पार्टी? दबंग खान संग दोस्ती पर तोड़ी चुप्पी
AajTak
अर्पिता खान के घर हुई ईद पार्टी में कंगना की धमाकेदार एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया था. इस पार्टी के बाद से सलमान और कंगना की दोस्ती लाइमलाइट में आई. अब कंगना ने एक इंटरव्यू में सलमान खान की पार्टी अटेंड करने की वजह बताई है.
एक्ट्रेस कंगना रनौत को आपने बॉलीवुड पार्टियों से तौबा करते देखा होगा. फैंस को पिछले दिनों झटका लगा था जब एक्ट्रेस को सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में देखा गया था. सलमान की ईद पार्टी में कंगना को देख सभी हैरान रह गए थे. अब एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई है.
कंगना का सलमान संग कैसा रिश्ता?
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने सलमान खान की ईद पार्टी और दबंग खान संग इक्वेशन पर बात की. कंगन ने कहा- ऐसा नहीं है कि मैं पार्टिया अटेंड नहीं करती हूं. मैं जहां चाहती हूं वहां जाती हूं. इसलिए सलमान मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने मुझे फोन कर पार्टी में बुलाया तो मैं चली गई. ये बस इतना ही सिंपल है. अब सलमान खान और कंगना की दोस्ती तो इस ईद पार्टी के बाद से जगजाहिर हो चुकी है.
Deepika Padukone Cannes 2022 Saree Look: दीपिका के कान्स लुक को देख फैंस को हुआ दर्द, एक्ट्रेस ने ऐसा क्या पहना?
इस पार्टी के बाद सलमान ने कंगना की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर शेयर किया था. जिससे कंगना काफी खुश हुई थीं. कंगना ने सलमान का आभार जताते हुए कहा था अबसे कभी नहीं कहेंगी कि वो इंडस्ट्री में अकेली हैं. वैसे कंगना और सलमान की इस दोस्ती ने कईयों को शॉक भी दिया होगा. कंगना कई दफा सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी फिल्म प्रमोट कर चुकी हैं.
Poonam Pandey की 'चीप पब्लिसिटी' पर भड़के यूजर्स, सड़क पर फल खरीदते हुए दिए 'Vulgar' पोज

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










