
Kangana Ranaut कंगना को फिल्म में नहीं लेना चाहते कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर, बताई वजह
AajTak
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी फिल्मों को किसी स्टार की जरूरत नहीं है. उन्हें एक्टर्स चाहिए. जब 12 साल पहले विवेक अग्निहोत्री ने अपनी यह जर्नी शुरू की थी तो उन्होंने तय किया था कि वह अपने तरीके की फिल्में बनाएंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जबसे विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखी है, तभी से वह फिल्म की हर ओर सराहना करने में जुटी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए भी कंगना रनौत ने बॉलीवुड के उन लोगों पर निशाना साधा था जो इस फिल्म को लेकर चुप्पी साधकर बैठे थे. इसके अलावा कंगना रनौत ने अनुपम खेर की भी बढ़ाई की थी. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री के टीमअप करने की चर्चा शुरू हो गई. कहा जाने लगा कि विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म के लिए कंगना रनौत को जरूर साइन करेंगे. अब एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर जवाब देते हुए चुप्पी तोड़ी है.
विवेक अग्निहोत्री ने दी सफाई बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि वह कंगना रनौत को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन नहीं करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर जितनी भी रिपोर्ट्स चल रही हैं, वह सभी फेक हैं और अफवाहें फैल रही हैं. सच कहूं तो मैंने अभी अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में सोचा तक नहीं है. विवेक अग्निहोत्री इस समय अपनी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियों में जुटे हैं.
'भोपाली' वाले बयान पर मुश्किल में The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, मुंबई के थाने में शिकायत
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी फिल्मों को किसी स्टार की जरूरत नहीं है. उन्हें एक्टर्स चाहिए. जब 12 साल पहले विवेक अग्निहोत्री ने अपनी यह जर्नी शुरू की थी तो उन्होंने तय किया था कि वह अपने तरीके की फिल्में बनाएंगे. वह कभी भी स्टार-ड्रिवन फिल्में नहीं बनाएंगे. बल्कि उनकी फिल्म्स से एक्टर्स स्टार्स बनेंगे.
वरुण धवन के कर्जदार हैं The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, बताई वजह
फिल्म में अनुपम खेर ने जो किरदार निभाया है, उसकी सराहना हर ओर हो रही है. कंगना रनौत जब फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आईं तो उन्होंने अनुपम खेर की बढ़ाई करते हुए कहा कि उनका बहुत-बहुत बधाई. उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के जितने भी बॉलीवुड के किए पाप हैं, आज इन्होंने धो दिए सबने मिलकर. बॉलीवुड के भी पाप धो दिए इन्होंने. इतनी अच्छी फिल्म बनाई है. यह फिल्म इतनी काबिले-तारीफ है कि सब इंडस्ट्री वालों को, छुपे हुए हैं अभी अपने बिलों में चूहों की तरह, निकलकर आना चाहिए और इसको प्रमोट करना चाहिए. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) में पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










