
Kangana का बापू पर विवादित ज्ञान, Vir Das ने किया देश का अपमान? देखें हल्ला बोल
AajTak
देश की दो हस्तियों ने ऐसा बयान दिया कि बवाल शुरु हो गया. कुछ दिनों पहले आजादी को भीख बताने वाली कंगना रनौत ने अबकी बार बापू को सत्ता का लालची और चतुर बता दिया. उधर, मशहूर कॉमेडियन वीर दास ने अमेरिका में देश विरोधी पंक्तियों वाली कविता पढ़ डाली. अब दोनों के बयानों पर हंगामा है बरपा. विवादों की रानी कंगना ने महात्मा गांधी पर निशाना साधा और कहा कि दूसरा गाल देने से भीख मिलती है, आजादी नहीं. कांग्रेस ने इसे गांधी का अपमान बताया औप नेताओं की पारी फौज अब कंगना की निंदा कर रही है. हल्ला बोल के इस एपिसोड में देखिए बड़ी बहस.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











