
Kalyan Singh Last Tribute: कल्याण सिंह को श्रंद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, PM पहुंचे लखनऊ
Zee News
कल्याण सिंह की पार्थिव देह लखनऊ के मॉल एवेन्यू में मौजूद उनके आवास पर रखी गई है, जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती समेत अनेक नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के अंतिम दर्शन करने वालों का यहां रविवार को तांता लगा रहा. बता दें कि कल्याण सिंह का शनिवार को रात सवा नौ बजे लखनऊ में मौजूद एसजीपीजीआई में निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे. PM Narendra Modi lands in Lucknow to pay his last respects to former UP CM Kalyan Singh. UP Chief Minister Yogi Adityanath pays his respects to late former CM Kalyan Singh at the latter's residence in Lucknow कल्याण सिंह की पार्थिव देह लखनऊ के मॉल एवेन्यू में मौजूद उनके आवास पर रखी गई है, जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती समेत अनेक नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है. सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा और 23 सितंबर को नरोरा में उनका अंतिम संस्कार होगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








