
Kalyan Singh Last Rites: कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा में पहुंचे अमित शाह, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
Zee News
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार (Kalyan Singh Last Rites) का बुलंदशहर स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार (Kalyan Singh Last Rites) आज (23 अगस्त) बुलंदशहर जिले के राजघाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच चुका है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद पटेल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार (21 अगस्त) की रात सवा नौ बजे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था. वह 89 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










