
Kabul Airport Blast: 'आजतक' के रिपोर्टर ने धमाके में घायल हुए लोगों को पहुंचाया अस्पताल
AajTak
घायल शख्स की मदद करने के बाद आजतक के पत्रकार नवीद सुल्तानी ने बताया कि ये शख्स धमाके में घायल हुआ है और इस शख्स को मेरी कार से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. एयरपोर्ट इलाके में हुए धमाके में ये शख्स घायल हो गया है.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कल गुरुवार शाम को हुए सीरियल धमाके से दुनिया दहली हुई है. दो बड़े धमाकों में मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है तो 150 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. इस धमाके में अमेरिका के 13 सैनिक भी मारे गए हैं. धमाके के बाद आजतक संवाददाता नवीद सुल्तानी ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ वहां पर घायल लोगों की मदद भी की.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











