
JPSC Civil Service Exam 2021: 5 साल बाद हो रहा है सिविल सर्विस एग्जाम, इस कारण रुकी थी भर्ती
AajTak
JPSC Civil Service Exam 2021: राज्य के 24 जिलों के 1,102 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 3,69,327 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. 7वीं , 8वीं , 9वीं और 10वीं सिविल सेवा के 252 पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा आज आयोजित की जा रही है.
JPSC Civil Service Exam 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) इस वर्ष सिविल सेवा भर्ती परीक्षा का आयोजन आज 19 सितंबर को कर रहा है. झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2016 के बाद से नहीं हो सकी थी. 6ठीं JPSC भर्ती में 326 अधिकारियों की बहाली को लेकर लगातार विवाद चल रहा था जिसके बाद से कोई JPSC एग्जाम नही लिए गए थे. लिहाज़ा 4 सिविल सर्विस भर्ती परीक्षा एक साथ ली जा रही हैं. 7वीं , 8वीं , 9वीं और 10वीं सिविल सेवा के 252 पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा आज आयोजित की जा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










