
Jodhpur: IIT की प्रोफेसर को 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 12 लाख
AajTak
जोधपुर से एक IIT की महिला प्रोफेसर को 12 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 12 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने आईआईटी की प्रोफेसर अमृता पुरी से कहा कि वो मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सस्पेक्ट हैं. यह सुनकर वो डर गईं और बदमाश जैसा-जैसा बोलते गए वो वैसा-वैसा करती गईं.
राजस्थान के जोधपुर से डिजिटल अरेस्ट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक IIT की महिला प्रोफेसर को 12 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 12 लाख रुपये ठग लिए. बदमाशों ने आईआईटी की प्रोफेसर अमृता पुरी से कहा कि वो मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सस्पेक्ट हैं. इसलिए उन्हें सर्विलेंस पर रहना पड़ेगा नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक अमृता पुरी नाम की महिला मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है. उनके पास 1 अगस्त को अंजान नंबर से फोन आया, जिसमें आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस कर्मचारी बताया. साथ ही उसने कहा कि उनके नाम का आपका पार्सल आया है. जिसमें एमडी ड्रग्स है और डेबिट, क्रेडिट कार्ड बड़ी मात्रा में मिले हैं. इस पर उन पर साइबर थाने का केस बनता है.
IIT की प्रोफेसर से 12 लाख रुपये की ठगी
आरोपी यह बातें सुनकर वह बुरी तरह से घबरा गईं और बदमाश जो-जो बोलते गए वो वैसा करतीं गई. इसके बाद बदमाशों ने चेक से आरटीजीएस करवा कर उनसे 11 लाख 97 हजार ट्रांसफर करवा लिए. आरोपी ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बता कर बदमाश ने प्रोफेसर को लगातार सर्विलांस पर रखा.
प्रोफेसर का मोबाइल कंट्रोल ले लिया और फिर उसका मोबाइल का कैमरा ऑन रखा. फिर स्क्रीन शेयर की गई ताकि प्रोफेसर किसी से कांटेक्ट नहीं कर सके. उनके लैपटॉप से भी skype के जरिए कनेक्ट किया गया. अगले दिन किसी व्यक्ति ने खुद को डीसीपी बताते हुए अरेस्ट करने की धमकी दी, लेकिन लगातार दस दिन सर्विलांस पर रखने के बाद फाइनेंशियल वेरिफिकेशन की बात कह कर सभी खातों और फंड्स से रुपये एक जगह लेने का प्रयास किया.
महिला प्रोफेसर को 12 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











