
JNU Violence LIVE: नॉन वेज को लेकर हुई हिंसा में ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR, PHQ के बाहर लेफ्ट संगठनों का प्रदर्शन
AajTak
JNU Violence LIVE Updates: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को हुई हिंसा की जांच शुरू हो चुकी है. इस बीच आज ABVP छात्र संगठन के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं लेफ्ट स्टूडेंट विंग के छात्र पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर प्रदर्शन करेंगे.
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार देर शाम लेफ्ट और राइट विंग (ABVP) के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 60 से ज्यादा छात्र जख्मी बताए जा रहे हैं. हंगामा राम नवमी और नॉन वेज खाने को लेकर हुआ था, जिसके बाद कावेरी हॉस्टल की मेस में मारपीट हुई.
आज 11 बजे अखिल भारतीय छात्र परिषद के छात्र (ABVP) के छात्र एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें घटनाक्रम को लेकर वे अपना पक्ष रखेंगे. इसके अलावा 2 बजे लेफ्ट विंग के छात्र संगठन दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर का घेराव करेंगे.
JNU Violence LIVE Updates
- हिंसक झड़प पर दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ, एसएफआई, डीएसएफ और AISA से जुड़े छात्रों की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें IPC की धारा 323/341/509/506/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि किन छात्रों को चोट आई है और कितने छात्रों की MLC हुई है अभी उनकी डिटेल्स कलेक्ट की जा रही हैं.
-पुलिस का यह भी कहना है कि विद्यार्थी परिषद के छात्रों की तरफ से अभी उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है. अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि सारे सबूत और फैक्ट्स जुटाए जा रहे हैं. साइंटिफिक एविडेंस से बवाली छात्रों की पहचान की जा रही है.
- जेएनयू प्रशासन ने अब कथित नॉन वेज खाने से रोकने के मामले की जांच शुरू कर दी है. जेएनयू प्रशासन ने कावेरी हॉस्टल की वार्डन और सिक्योरिटी स्टाफ को तलब किया है. इसके साथ-साथ छात्रों के पक्ष को भी जाना जाएगा. कहा गया है कि दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










