
JNU Election Result Live: अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की आदिति मिश्रा आगे, इस पद ABVP ने किया खेल
AajTak
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इसके साथ ही रुझान भी आने लगे हैं. जानते हैं क्या है अब तक के अपडेट, कौन सा छात्र संगठन आगे चल रहा है और किस प्रत्याशी की दावेदारी मजबूत है.
जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) पिछले मंगलवार को संपन्न हुआ था. तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह से मतगणना जारी है. इस बार भी चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), एनएसयूआई, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के उम्मीदवार मैदान में हैं.
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति आगे प्रेसिडेंट पद के लिए लेफ्ट से आदिति मिश्रा आगे चल रही हैं. इन्हें अबतक 1230 वोट मिले हैं. वहीं एबीवीपी से विकास पटेल 1020 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. पीएसए की शिंदे विजयालक्ष्मी 818 वोट के साथ तीसरे स्थान पर, एनएसयूआई के विकास को अब तक 299 वोट मिले हैं. इंडिपेंडेंट कैंडिडेट अंगद सिंह को 125, बीएपीएसए के राज रतन राजौरिया को 157 और शिर्वासवा इंदू को 51 वोट मिले हैं.
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अदिति मिश्रा (लेफ्ट): 1230 विकास पटेल (एबीवीपी): 1020 शिंदे विजयलक्ष्मी (पीएसए): 818 विकास (एनएसयूआई): 299 अंगद सिंह (इंडिपेंडेंट ): 125 राज रतन राजौरिया (बाप्सा): 157
अब तक की गिनती में अध्यक्ष पद के लिए नोटा में 97 वोट मिले हैं. 30 ब्लैंक मतपत्र हैं और 40 इनवैलिड बैलेट पाए गए हैं.
उपाध्यक्ष पद पर भी लेफ्ट की बढ़त वोटो की शुरुआती गिनती में उपाध्यक्ष पद पर भी लेफ्ट ने बढ़त बनाई हुई है. लेफ्ट की के गोपिका 1911 वोटों से सबसे ऊपर हैं. इनके बाद विद्यार्थी परिषद की तान्या कुमारी 1224 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं एनएसयूआई के शेख शाहनवाज 331 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के गोपिका (लेफ्ट ): 1911 तान्या कुमारी (एबीवीपी): 1224 शेख शाहनवाज (एनएसयूआई): 331

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







