
JNU में छात्रसंघ चुनाव: किन मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं उम्मीदवार, लेफ्ट यूनिटी में दरार से क्या ABVP को होगा फायदा?
AajTak
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस में चुनावी नारे तो इस बार भी गूंज रहे हैं, लेकिन इस साल का चुनाव ज़रा अलग है, क्योंकि वाम गठबंधन में दरार आ गई है. ABVP का मानना है कि उन्हें इसका फ़ायदा भी मिलेगा.
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है और विश्वविद्यालय के तमाम संगठन अपने उम्मीदवारों के साथ कैंपस में घूम-घूमकर स्टूडेंट्स से मिल रहे हैं. जेएनयू के कैंपस में चुनावी नारे तो इस बार भी गूंज रहे हैं, लेकिन इस साल का चुनाव ज़रा अलग है, क्योंकि वाम गठबंधन में दरार आ गई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का मानना है कि उन्हें इसका फ़ायदा भी मिलेगा.
विश्वविद्यालय में चार मुख्य वामपंथी छात्र संगठन- अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (SDF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), 25 अप्रैल को होने वाले चुनाव में एक साथ नहीं लड़ रहे हैं. जेएनयू की छात्र राजनीति में 2016 के बाद यह पहली बार हो रहा है.
17 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था. AISA और DSF ने ‘संयुक्त वाम’ गठबंधन के तहत संयुक्त उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसमें अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार (AISA), उपाध्यक्ष के लिए मनीषा (DSF), सचिव के लिए मुंतेहा फ़ातिमा (DSF) और संयुक्त सचिव पद के लिए नरेश कुमार (AISA) के नाम शामिल हैं.
दूसरी तरफ, SFI और AISF गठबंधन ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. छात्रों ने बताया कि प्रोग्रेसिव अलायंस (SFI-AISF) को BAPSA का भी समर्थन हासिल है, लेकिन जहां एक तरफ अध्यक्ष पद के लिए SFI से चौधरी तैय्यबा अहमद मैदान में हैं, वहीं BAPSA ने रामनिवास गुर्जर को उतारा है. बाकी तीन पदों के लिए गठबंधन के नामांकन रद्द हो गए, जिसके खिलाफ कैंपस में 17 अप्रैल की देर शाम तक प्रदर्शन भी चलता रहा. अगर प्रशासन छात्रों की मांगे पूरा करता है, तो कैंडिडेट्स को लेकर कुछ नए अपडेट भी आ सकते हैं.
ABVP ने अपने पैनल में अध्यक्ष पद के लिए शिखा स्वराज, उपाध्यक्ष के लिए निट्टू गौतम, सचिव के लिए कुणाल राय और संयुक्त सचिव पद के लिए वैभव मीणा को मैदान में उतारा है. NSUI और फ़्रेटरनिटी मूवमेंट ने गठबंधन के तहत अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप ढाका (NSUI), उपाध्यक्ष के लिए मोहम्मद कैफ़ (FM), सचिव के लिए अरुण (NSUI) और संयुक्त सचिव के लिए सलोनी (FM) को मैदान में उतारा है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









