
Jio ने दिया झटका! अब इन प्लान्स से भी हटाया Disney + Hotstar, जानिए डिटेल्स
AajTak
Jio Recharge Plan: जियो ने हाल में ही Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन वाले कई प्लान्स को बंद किया है. अब ब्रांड ने पोस्टपेड प्लान्स से भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार को रिमूव कर दिया है. यानी आपको जियो के किसी भी प्लान में (दो प्लान्स को छोड़कर) Disney+ Hotstar का एक्सेस नहीं मिल रहा है. कंपनी ने ऐसा करने की कोई वजह नहीं बताई है.
Jio ने हाल में ही अपने 12 रिचार्ज प्लान्स से Disney + Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन रिमूव किया था. अब कंपनी ने पोस्टपेड प्लान के साथ भी ऐसा ही किया है. अब जियो के पोर्टफोलियो में सिर्फ दो प्रीपेड प्लान्स ऐसे हैं, जिनमें Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है. दोनों ही प्लान्स के साथ Disney + Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है.
वहीं बात करें पोस्टपेड प्लान्स की तो, कंपनी के किसी भी रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है. कंपनी ने बिना कोई कारण बताए Disney + Hotstar सब्सक्रिप्शन को रिमूव कर दिया है.
T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है और ऐसे मौके पर कंपनी Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन रिमूव कर दिया है. इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, जियो पोस्टपेड प्लान्स के साथ Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.
वहीं Airtel और Vi (वोडाफोन आइडिया) के रिचार्ज प्लान्स के साथ अभी भी Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. फिलहाल जियो के सिर्फ दो रिचार्ज प्लान्स के साथ आपको Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
दोनों ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स ज्यादा कीमत वाले हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को OTT का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. Jio के 1499 रुपये के प्लान और 4199 रुपये के प्लान के साथ Disney + Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.
1499 रुपये के प्लान की बात करें तो कंपनी को इस रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिल रहा है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










