
Jio की सिम से चलेगी MG Motor की कार, ड्राइविंग में होगी ये आसानी
AajTak
इंटरनेट कनेक्टेड कार सेगमेंट में जहां MG Motors का अपना रुतबा है. तो वहीं देश के अंदर 4जी नेटवर्क के मामले में Jio की अपनी पहचान है. अब ये दोनों कंपनियां साथ आ गई हैं और इसकी बदौलत हाइवे से लेकर सुनसान या दूर-दराज के इलाकों में भी आपके लिए कार चलाना आसान होगा.
इंटरनेट कनेक्टेड कार सेगमेंट में जहां MG Motors का अपना रुतबा है. तो वहीं देश के अंदर 4जी नेटवर्क के मामले में Jio की अपनी पहचान है. अब ये दोनों कंपनियां साथ आ गई हैं और इसकी बदौलत हाइवे से लेकर सुनसान या दूर-दराज के इलाकों में भी आपके लिए कार चलाना आसान होगा. दरअसल MG Motors का कहना है कि उसकी आने वाली सभी मिड-साइज एसयूवी Jio 4G Network से जुड़ी होंगी. कंपनी Jio के IOT साल्युशंस के माध्यम से इन कारों में आईटी सिस्टम का सीमलैस इंटीग्रेशन देगी. MG Motors की आने वाली नई मिड-साइज एसयूवी में Jio की ई-सिम होगी. जो IOT की मदद से कार को रियल टाइम में सारी सही इन्फोर्मेशन देगी, साथ ही टेलीमैटिक्स तक उसकी पहुंच को पक्का करेगी. वहीं ड्राइव के दौरान स्ट्रीमिंग, इंफोटेनमेंट भी बिना रोक-टोक एंजॉय किया जा सकेगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










