
Jio का धमाका, लॉन्च किए नए Recharge Plan, मिलेगा Disney+ Hotstar का Premium सब्सक्रिप्शन
AajTak
Jio Recharge Plan: Jio ने दो नए Prepaid Recharge Plan लॉन्च किए हैं, जिसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar का Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और 3GB तक डेटा का फायदा मिलेगा. जानिए इसकी पूरी डिटेल.
देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Jio ने नए Prepaid Recharge Plan लॉन्च किए हैं. कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं, जिसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar का Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, डेटा और SMS लाभ के साथ Jio Apps का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.
कंपनी ने दो रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें आपको कई सारे फायदे मिल रहे हैं. बता दें कि Disney+ Hotstar के Premium सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को 4K कंटेंट मिलता है. इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स Disney+ Hotstar को मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और कनेक्टेड TV पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
Jio के 1499 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar का Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ ही प्लान में 2GB डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिल रहे हैं. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही आपको Jio Apps का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










